श्री नवयुवक रामदेव सेवा समिति

          आपको विदित है की श्री नवयुवक रामदेव सेवा समिति की स्थापना 1989 में के टिमटिमाते हुवे दीप की भांति हुई जिसमे मुख्य भूमिका स्व. श्रीमती बुलिदेवी व्यास की रही है स्थापना के बाद यह संस्था नि:स्वार्थ भावना से आप सबके आपेक्षित सहयोग से पैदल यात्रियों के लिए रानेरी टू-वैल गढ़ना बाप, सांगेरी गावं, तानोटिया माताजी,  देरानी-जेठानी स्थानों पर अस्थाई कैम्प में नि:शुल्क भोजन, बिस्कुट, चाय, दूध, ठंडा जल, और प्राथमिक चिकिसा के साथ ओढने के लिए कम्बल की भी व्यवस्था  करती है|
          
यह संस्था पैदल  यात्रियों को यह सुविधा तो प्रदान करती है. इसके  अलावा लाली बाई धोरे के आस-पास गोचर भूमि में पशु-पक्षियों के लिए पानी, परिंडो का निर्माण व नेतल पार्क में उसका रख रखाव व संस्था की प्याऊ का संचालन करती है|

           सेवा कें नाम पर इस संस्था ने अपने आपको बीज समझा न फल, बीज अपना  अस्तित्व जिस प्रकार भूमि को अर्पित कर देता है ऐसे में पोधो को जन्म मिलता है   और वंही पौधा समय पाकर फल देता है, वही फल सबका आकर्षण बनता है संस्था ने आपके सहयोग से जो  अपना वजूद कायम रखा है वह निष्पक्ष  व  पारदर्शी रूप से आमजन के सामने है सेवा कार्य की सफल क्रियांविंत में आर्थिक व अन्य यथोचित सहयोग जिन्होंने दिया है संस्था उनकी कृतग्य  है| 

          यह संस्था अपनी स्थापना के पश्यात अपने उद्श्यो की प्राप्ति में लगी हुई है|वर्तमान जगत में त्याग और ताप की भावना तथा निष्काम सेवा करने वाले व्यक्ति बहुत कम है लेकिन आज के समय में ऐसे व्यक्तियों की निशांत आवश्यकता है|


चिड़ी चोंच भर ले गयी, घट्यो नदी ना नीर|
दान दिया धन न घटे, कह गए दास कबीर||